उत्तराखंड
Nainital में बड़ा सड़क हादसा, लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरी
Tara Tandi
12 Jun 2025 2:03 PM IST

x
Nainital नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल घूमने आये लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ आलमबाग स्थित कैलाशपुरी निवासी आदित्य शुक्ला अपने चार साथियों के साथ नैनीताल घूमने आये थे।
बीती रात को भवाली के पास श्यामखेत में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी को खाई से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि आदित्य शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रोहन अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके तीन अन्य साथियों को मामूली चोट आयी है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
TagsNainital बड़ा सड़क हादसालखनऊ पर्यटकोंकार खाई गिरीNainital big road accidentLucknow touristscar fell into ditchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





