उत्तराखंड

Kedarnath Yatra: भारी बारिश के चलते रोकी गई यात्रा, 4 जिलों में भूस्खलन का खतरा

Sarita
7 July 2025 2:21 PM IST
Kedarnath Yatra: भारी बारिश के चलते रोकी गई यात्रा, 4 जिलों में भूस्खलन का खतरा
x
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है. हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है|
दरअसल, उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. इसके चलते भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. हाल ही में भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग में भूस्खलन हुआ था, जिसमें केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि बाद में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र के पास फंसे 40 श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक बचा लिया।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में
बिजली
आपूर्ति भी बाधित हुई है। कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हाल ही में बड़कोट के पास बादल फटा था।
चार जिलों में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में चार जिलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 7 और 8 जुलाई को उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
Next Story