
x
Kedarnath Yatra 2026 : आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं में बदलाव किया जा रहा है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण अब नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन करेगा, जिसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीते तीन वर्षों से हेली सेवा चला रही कंपनियों के साथ किया गया अनुबंध अब समाप्त हो चुका है।
दरअसल, हर वर्ष टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने पहले तीन साल की अवधि के लिए कंपनियों से करार किया था, जो वर्ष 2025 में पूरा हो गया। पिछले सीजन में गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से कई एविएशन कंपनियों के माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं उपलब्ध कराई गई थीं। अब आगामी चारधाम यात्रा अप्रैल-मई से शुरू होने से पहले नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी तेज कर दी गई है।
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ हेली सेवा के लिए शीघ्र ही टेंडर जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन शुरू होने से पहले हेली सेवाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।
TagsKedarnath Yatraहवाई सुविधाफोकसair travel facilitiesfocus जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





