उत्तराखंड

Kedarnath:भारी पत्थर की चपेट में आने से तीर्थयात्री की मौत

Sarita
17 Aug 2025 11:24 AM IST
Kedarnath:भारी पत्थर की चपेट में आने से  तीर्थयात्री की मौत
x
Kedarnath : उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से महाराष्ट्र के एक तीर्थयात्री की शनिवार को मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर ऊपर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छोरी गधेरा के पास पहाड़ी से गिरे एक विशाल पत्थर की चपेट में आने से परमेश्वर भीम राव खवाल (38) की मौत हो गई। खवाल महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के निवासी थे।
Next Story