उत्तराखंड

Kedarnath: मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा बैन

Sarita
28 March 2025 12:16 PM IST
Kedarnath: मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा बैन
x
Kedarnath केदारनाथ: अब केदारनाथ धाम में मंदिर के तीस मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। रील, वीडियो बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिसर में सघन चेकिंग के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कहना है कि धाम की महत्ता और गरिमा सबसे महत्वपूर्ण है। दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कमर कस ली है।
मंदिर परिसर में रील, वीडियो, फोटोग्राफी बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बार कोई भी तीर्थयात्री मंदिर परिसर में मंदिर के तीस मीटर के दायरे में सोशल मीडिया से संबंधित उपकरण नहीं ले जा सकेगा। इसके लिए यहां चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस के साथ आईटीबीपी और मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात रहेंगे। बता दें कि पिछले साल की यात्रा में केदारनाथ धाम में यात्रा शुरू होने के बाद पूरी यात्रा अवधि के दौरान कुछ विवाद भी हुए थे, जिससे मंदिर समिति की छवि भी खराब हुई थी।
साथ ही कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। ऐसे में मंदिर समिति इस बार किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतना चाहती। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ मंदिर की गरिमा बनाए रखना और तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू दर्शन पहली प्राथमिकता है। मंदिर परिसर में रील और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी तीर्थयात्री को मंदिर के अंदर मोबाइल और कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Next Story