
x
Kedarnath Landslide: केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर मौसम की मार झेल रही है। गुरुवार को भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग के पास मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। इससे यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।जानकारी के अनुसार मुनकटिया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे और चट्टानों से भर गया, जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। पुलिस के अनुसार यह स्थान केदारनाथ मार्ग पर संवेदनशील और पहले से चिह्नित भूस्खलन क्षेत्र है।
घटना के समय गौरीकुंड से लौटते समय कुछ श्रद्धालु मुनकटिया क्षेत्र में फंस गए थे। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम लोगों की मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंची और सभी फंसे यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया। इस हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें और बिना सूचना के यात्रा शुरू न करें। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रही हैं। मलबा साफ होते ही यात्रा फिर से शुरू होने की संभावना है। यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग और उसके आसपास सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
TagsKedarnathLandslideभूस्खलनरास्ताबंदKedarnathRoadClosed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





