
x
Kedarnath : इस वर्ष की यात्रा सीजन के लिए श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ की चल विग्रह डोली 28 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा मई माह से शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार 2 मई को सुबह 7 बजे बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से संध्या आरती के बाद परंपरा के अनुसार श्री भैरवनाथ की आरती की जाएगी। 28 अप्रैल को प्रातः भगवान की चल विग्रह डोली प्रस्थान कर श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेगी।
29 अप्रैल को प्रातः फाटा में रात्रि विश्राम के लिए प्रस्थान करेगी तथा 30 अप्रैल को प्रातः गौरी माई मंदिर गौरीकुंड में रात्रि विश्राम के लिए प्रस्थान करेगी। अगले दिन (1 मई को) भगवान की चल विग्रह डोली प्रातः श्री गौरी माई मंदिर से प्रस्थान कर दोपहर में मंदिर भंडार श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 2 मई को प्रातः 7 बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट परंपरानुसार दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।
TagsKedarnathश्रद्धालुओंखुशखबरीकेदारनाथ धामकपाटKedarnathdevoteesgood newsKedarnath Dhamdoorsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





