
x
Kedarnath Dham: शीतकाल में छह माह तक बंद रहने के बाद आज सुबह केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए। रुद्रप्रयाग जिले में ग्यारह हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
108 क्विंटल फूलों से सजाया गया धाम
कड़ाके की ठंड के बावजूद अपार उत्साह से भरे श्रद्धालु 'बम-बम भोले' और 'जय बाबा केदार' के जयकारे लगा रहे थे। इस अवसर पर भिगवान शिव के धाम को देश-विदेश से लाए गए 108 क्विंटल विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे।
उत्तराखंड के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे और इसके साथ ही इस वर्ष की चार धाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। हर साल सर्दियों में कड़ाके की ठंड के कारण चारों धामों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। मंदिर के कपाट छह महीने तक खुले रहते हैं और इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इन धामों में दर्शन के लिए आते हैं। पिछले साल करीब 48 लाख श्रद्धालुओं ने हिमालयी धामों के दर्शन किए थे।
TagsKedarnath Dhamकपाटखुलतेमुख्यमंत्री धामीश्रद्धालुKedarnath DhamdoorsopeningChief Minister Dhamidevoteesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





