
x
Kedarnathकेदारनाथ: उत्तराखंड के चारों धामों केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही राज्य के चारों धामों की यात्रा शुरू हो गई है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। चारों धामों की यात्रा के लिए अब तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं, केदारनाथ धाम के लिए आठ कंपनियों द्वारा नौ हेलीपैड से उड़ान सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही मई माह में हेलीकॉप्टर टिकटों के स्लॉट भी फुल हो गए हैं, जिसके चलते इस माह के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों के स्लॉट बंद कर दिए गए हैं।
अब श्रद्धालुओं के लिए जून माह के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। एक जून से 30 जून तक की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। हेलीकॉप्टर टिकट सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही बुक किए जा सकेंगे। इसके अलावा हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने का कोई और माध्यम नहीं है।
सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट से टिकट बुक करने की अपील
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कई अन्य हिस्सों से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं। इस बीच केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट से ही हेलीकॉप्टर टिकट बुक करें। हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने की वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in है।
केदार धाम के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि धामी सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही यात्रा के रास्ते पर सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। बिजली, पानी समेत सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। धामी सरकार ने चारधाम यात्रा के रूट पर पुलिस बल, मेडिकल स्टाफ, आपदा प्रबंधन अधिकारी और अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया है। आपको यह भी बता दें कि चारों धामों में से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
TagsvKedarnathश्रद्धालुओंहेलीकॉप्टरटिकटोंबुकिंगशुरूKedarnathdevoteeshelicopterticketsbookingstartsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





