उत्तराखंड

Jhabreda : ग्लोबल हैंडवाशिंग डे कार्यक्रम संपन्न

Gulabi Jagat
15 Oct 2024 5:18 PM IST
Jhabreda : ग्लोबल हैंडवाशिंग डे कार्यक्रम संपन्न
x
Jhabreda झबरेड़ा। हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा संचालित। स्वच्छ भारत अभियान स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेड़ी कला, में विद्यार्थियों को खाना खाने के बाद हाथ धोने हेतु प्रोत्साहित किया गया इसके अंतर्गत हाथ धोने के महत्व तथा सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी गई। यह पूरा कार्यक्रम ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे के रूप मे मनाया गया।
विद्यालय के प्राध्यापक ठाट सिंह ने बताया यह कार्यक्रम मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार कमलेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति सजगता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम मे मंजू चौहान, नीलम देवी, कमलेश देवी, मौसमी देवी एवं छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Next Story