उत्तराखंड

हल्द्वानी के लालपुर नायक क्षेत्र में 1400 सौ परिवार जलभराव से हुए परेशान

Admin Delhi 1
5 Oct 2022 1:24 PM GMT
हल्द्वानी के लालपुर नायक क्षेत्र में 1400 सौ परिवार जलभराव से हुए परेशान
x

हल्द्वानी न्यूज़:लालपुर नायक क्षेत्र में लंबे समय से लोग जलभराव से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर जलभराव सबसे बड़ी समस्या है, कई बार इस समस्या को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बताया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस क्षेत्र में करीब 1400 परिवार रहते हैं।

हल्की बारिश के बाद ही यहां पर कीचड़ से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा बारिश का पानी सड़कों में बने गड्ढों में भर जाता है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी समस्या को हर बार अनदेखा किया जाता है। सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अधिकारियों ने इस मार्ग को सही कराने के लिए कोई फैसला नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अब अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कुछ दिनों बाद ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विधायक ने दिया आश्वासन: ग्रामीणों का कहना है कि विधायक बंशीधर भगत ने इस मार्ग को जल्द से जल्द सही करवाने के लिए आश्वासन है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अगर ग्रामीणों की समस्या पर अमल करते हैं तो इस मार्ग का कायाकल्प हो सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर हीलाहवाली का आरोप भी लगाया है। कहा कि अधिकारी इस क्षेत्र में किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story