उत्तराखंड
Haridwar में महिला बाइक सवार से बदसलूकी, युवकों ने की अश्लील हरकतें
Tara Tandi
16 Jun 2025 5:50 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला बाइक राइडर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अश्लील हरकतें की गईं, वो भी कैमरे के सामने। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के नंबर वाली वैन में सवार कुछ युवकों ने महिला बाइक राइडर को देखकर अपने कपड़े उतार दिए और उसे अश्लील इशारे करने लगे।
महिला राइडर ने पूरी घटना का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया, जिसमें वह यह कह रही है कि देवभूमि में इस तरह की अश्लील हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वीडियो में वैन का नंबर भी स्पष्ट दिख रहा है, इसके बावजूद अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। युवक बेखौफ होकर वाहन से आगे-आगे चलते रहे और राइडर का पीछा करते हुए हरकतें करते रहे।
पुलिस का कहना है कि महिला राइडर की तरफ से थाने या चौकी में कोई एफआईआर दर्ज नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जाएगी और वीडियो के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मोर्चे पर गंभीर चिंता का विषय है।
TagsHaridwar महिला बाइक सवारबदसलूकीयुवकों अश्लील हरकतेंHaridwar woman bike ridermisbehavioryouth's obscene actsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





