छत्तीसगढ़

रायपुर : अब जलभराव की समस्या नहीं आएगी, नई और चौड़ी पुलिया तैयार

Nilmani Pal
16 Jun 2025 4:02 PM IST
रायपुर : अब जलभराव की समस्या नहीं आएगी, नई और चौड़ी पुलिया तैयार
x

रायपुर। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या दूर करने विगत लगभग 1 माह से यातायात डायवर्ट कर निर्मित की जा रही बहुप्रतीक्षित नई और सुगम निकास हेतु चौड़ी की गयी पुलिया का कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात उसको पार करने रिक्शे पर सवार होकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई पुलिया पर आवागमन का शुभारम्भ किया.

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड पार्षदों, आमजनों सहित श्रीफल फोड़कर नवनिर्मित चौड़ी पुलिया का उद्घाटन कर उस पर पुनः आवागमन प्रारम्भ किया. उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई और चौड़ी पुलिया का निर्माण कर क्षेत्र में छोटी और संकरी पुलिया के कारण हर वर्ष बारिश में मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की जनसमस्या को दूर करने का कार्य करने हेतु रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, पार्षदगणों, अधिकारियों, कर्मचारियों को सराहते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया.

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नागरिकों, विशेषकर वहाँ के रहवासियों को नई चौड़ी पुलिया पर आवागमन का शुभारम्भ होने पर हार्दिक बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि नई और चौड़ी पुलिया बन जाने से अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी और यहां शीघ्र स्वच्छ और स्वस्थ और सुन्दर वातावरण कायम हो सकेगा.

Next Story