उत्तराखंड
Uttarakhand में IMD ने जारी किया पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट
Tara Tandi
31 May 2025 11:48 AM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग ने पांच पर्वतीय जिलों के लिए तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.
मौसम विभाग ने दी यात्रा करने से बचने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. तापमान की बात करें तो नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की संभावना है. जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं चमोली जिले का अधिकतम 25°C और न्यूनतम 14°C रहने की संभावना है. जबकि तूफान आने की संभावना है.
TagsUttarakhand IMDजारी किया पांच जिलोंबारिश अलर्टUttarakhand IMD issued rain alert for five districtsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





