उत्तराखंड
Uttarakhand में IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Tara Tandi
7 July 2025 7:09 PM IST

x
उत्तराखंड Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा.
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राज्य के अनु जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है. जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
12 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो आगामी 12 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. बता दें खराब मौसम के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे सिरोबगड़ में पहाड़ी से मलबा आने के कारण सुबह से ही बंद है. बता दें प्रदेश में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 50 सड़कें बंद हैं. जिसे खोलने का कार्य जारी है.
TagsUttarakhand IMDजिलों जारीभारी बारिश अलर्टUttarakhand IMDdistricts issuedheavy rain alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





