उत्तराखंड

250 फर्मों पर रिटर्न में गड़बड़ी लगती है तो फिर से फिजिकल सर्वे किया जाएगा: राज्य कर विभाग

Admin Delhi 1
27 Sep 2022 7:09 AM GMT
250 फर्मों पर रिटर्न में गड़बड़ी लगती है तो फिर से फिजिकल सर्वे किया जाएगा: राज्य कर विभाग
x

हल्द्वानी न्यूज़: राज्य कर विभाग लगभग 250 से अधिक फर्मों पर फिर से सर्वे की तैयारी कर रहा है। इन फर्मों के रिटर्न की जांच की जाएगी। यदि रिटर्न में गड़बड़ी लगती है तो फिर से फिजिकल सर्वे किया जाएगा। राज्य कर विभाग ने हाल ही में 2400 से अधिक फर्मों का सर्वे किया था। इसमें ऐसी फर्मों को दायरे में लिया गया था जिन्होंने निल का रिटर्न फर्म जमा किया था। इसके अलावा ऐसी फर्म को भी निशाने पर लिया था जिन्होंने रिटर्न में स्टॉक भारी मात्रा में दिखाया था और आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के जरिए देय टैक्स को सेटऑफ किया गया थी। राज्य कर विभाग की टीमों ने इन फर्मों में भौतिक सर्वे किया। जांच में पाया गया कि निल का रिटर्न भरने वाली फर्मों का कारोबार ठीक-ठाक चल रहा है फिर भी रिटर्न निल का भर रहे हैं। इस पर ऐसे फर्मों पर टैक्स और जुर्माना वसूली की कार्रवाई हुई। इसके अलावा ऐसी फर्में जिन्होंने रिटर्न में स्टॉक अधिक दिखाया था लेकिन सर्वे में स्टॉक कम तादाद में मिला। इस पर इन फर्मों को चेतावनी दी गई थी कि जो स्टॉक मौजूद है उतना ही दर्शाया जाए।

इधर सर्वे पूरा हुआ समय बीत चुका है। राज्य कर विभाग अब इनमें ऐसी फर्मों पर नजर बनाया हुआ है जो हेराफेरी कर सकती है। तकरीबन 250 से अधिक फर्में है जिनका रिसर्वे किया जा सकता है हालांकि राज्य कर विभाग इन फर्मों का रिटर्न आदि दस्तावेजों की देख रही है। यदि खरीद फरोख्त में गड़बड़ी की आशंका लगती है तो ऐसे फर्मों में फिर से सर्वे किया जाएगा। हल्द्वानी में तकरीबन ढाई हजार फर्मों के यहां सर्वे किया गया था। इनमें निल का रिटर्न भरने वाली और आईटीसी से टैक्स सेटऑफ करने वाली फर्म को दायरे में लिया था। अब 250 फर्में ऐसी हैं जिनका रिसर्वे किया जा सकता है। उनके रिटर्न आदि की निगरानी की जा रही है।

– पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर विभाग, कुमाऊं

Next Story