उत्तराखंड

इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक रैली

Gulabi Jagat
12 May 2024 3:43 PM GMT
इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक रैली
x
लखनऊ: लखनऊ के दुबग्गा के अंधे की चौकी में इंडिया गठबंधन की प्रचंड और ऐतिहासिक रैली को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रैली में आये अपार जन समूह ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा की विदाई तय है। इंडिया गठबंधन की यह रैली मोहनलाल गंज संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आर के चौधरी और लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रवीदास महरोत्रा के समर्थन में आयोजित की गई थी।भीषण गर्मी और तीखी धूप के बावजूद भी जिले के कोने-कोने से उमड़े जनसमूह को देख कर उत्साहित सपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की गारंटी का बखान करने वाला गोदी मीडिया यह नोट कर लें कि मोदी सरकार की विदाई की गारंटी तय है।
इस रैली में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी करके रैली को सफल बनाने की गारंटी की।का0 छोटे लाल रावत,का0 रमेश शर्मा,का0 कमला गौतम,का0 रामसेवक रावत आदि के नेतृत्व में बीकेटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। पार्टी के जिला कार्यालय से माले जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में मोटर साइकिल से एक जत्था निकला जो जगह -जगह पर्चा बांटते हुए रैली में पहुंचा जिसमें जसम के का0 मो0 कलीम खान,युवा नेता का0 राजीव गुप्ता , मजदूर नेता का0कुमार मधुसूदन मगन,का0 अमित यादव तथा का0 विश्वकर्मा चौहान सामिल थे।
पूर्वांचल न्यूज़ से बात करते हुए भाकपा माले की राज्य स्थाई समिति के सदस्य और जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को तबाह और बर्बाद कर दिया है । भाजपा और आरएसएस डा0 अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने और देश में हिन्दू राष्ट्र कायम करने पर आमादा है।देश की गंगा जमुनी तहजीब को तार -तार किया जा रहा है और हमारे संसाधनों को अडानी- अम्बानी को सौंपा जा रहा है। इसलिए हमारी पार्टी ने भाजपा हराओ -देश बचाओ -इंडिया गठबंधन को विजयी बनाओ अभियान चला रखा है। लखनऊ की दोनों संसदीय क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव -गांव में अभियान चला रखा है। हमारी पार्टी भाजपा को हराने और इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी विरोधी लहर तेजी से फ़ैल रही है और मोदी सरकार का जाना तय है।
Next Story