
x
Hemkund Yatra: 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएगे। आज ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। इस मौके पर सीएम धामी भी मौजूद रहे।प्राप्त सूचना के मुताबिक आज यानी गुरुवार को ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए पंद्रह सौ श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए। इस शुभ अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना का भी जीवंत स्वरूप है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पुण्य यात्रा को अधिक सुविधायुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यात्रा मार्ग पर रोप-वे निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की गई है। साथ ही, धाम परिसर में पेयजल, बिजली और गर्म पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुदृढ़ कर दी गई हैं।
TagsHemkund Yatraश्रद्धालुओंजत्थारवानासीएम धामीमौजूद Hemkund YatradevoteesbatchleftCM Dhamipresentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





