उत्तराखंड
Bageshwar में भारी बारिश से तबाही, आठ घर ढहे, 60 लोग हुए प्रभावित
Tara Tandi
9 Aug 2024 11:52 AM GMT
![Bageshwar में भारी बारिश से तबाही, आठ घर ढहे, 60 लोग हुए प्रभावित Bageshwar में भारी बारिश से तबाही, आठ घर ढहे, 60 लोग हुए प्रभावित](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/08/09/3936946-2.webp)
x
Bageshwar बागेश्वर: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बागेश्वर में हो रही बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण कई इलाकों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण जिले में आठ घर ढह गए हैं। इस से 60 लोग प्रभावित हुए हैं।
बागेश्वर में भारी बारिश से तबाही
लगातार हो रही वर्षा से बागेश्वर में नदी-नाले और गधेरे उफान पर हैं। कुवांरी में भूस्खलन हो रहा है। आठ घर अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर में आठ घर ढह गए हैं। इसके साथ ही पांच लोगों के घरों के आंगन भी भूस्खलन होने के कारण धवस्त हो गए हैं।
आठ घर ढहने से 60 लोग हुए प्रभावित
मिली जानकारी के मुताबिक शामा के लाथी-चनुली में हयात सिंह का मकान, कपकोट के किलपारा में कमला देवी पत्नी पुष्कर सिंह का मकान, मंडलसेरा में कैलाश चंद्र पुत्र दीवान राम, कभाटा में मोहन राम पुत्र दीवान राम, लैटगाड़ी में बचुली देवी पत्नी रणजीत सिंह और कांडा तहसील के गौजाणी में मोहन सिंह पुत्र नंदन सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
इसके साथ ही गरुड़ के डंगोली में कला देवी पत्नी लच्छी राम, गागरीगोल में दलीप राम पुत्र मोती राम, चनौली में दलीप राम पुत्र मोती राम का मकान बारिश के कारण धवस्त हो गया है। मकान धवस्त होने के कारण करीब 60 लोग प्रभावित हुए हैं।
पांच घरों के आंगन हुए धवस्त
लगातार हो रही वर्षा के कारण बागेश्वर के तहसील के द्वारसों में जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, कुकरौली के उमेद सिंह पुत्र दौलत सिंह का आंगन धवस्त हो गया है। जबकि करुली में प्रताप सिंह पुत्र विशन सिंह का भी आंगन धवस्त हो गया है। वहीं सुतरगांव के राजेंद्र प्रसाद पुत्र केशर राम, नायल में शम्भू दत्त मिश्रा पुत्र विशन दत्त, पगना में धनी राम पुत्र शिव लाल, मल्ला पय्या के जसपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह का आंगन भी धवस्त हो गया है।
TagsBageshwar भारी बारिश तबाहीआठ घर ढहे60 लोग प्रभावितBageshwar heavy rain devastationeight houses collapsed60 people affectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story