उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में भारी बारिश, 14 व 15 जुलाई को सभी विद्यालयों और अंगनबाडी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
Gulabi Jagat
14 July 2023 12:06 AM IST

x
उत्तराखण्ड में भारी बारिश लगातार जारी हैं। जिसको देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा सभी जिलाधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र लिखकर राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14 और 15 जुलाई को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला अधिकारियों को बताया गया है कि राज्य में लगातार बरसात के कारण भूस्खलन बाढ़ और बोल्डर गिरने तथा जगह-जगह जलभराव मार्ग बंद आदि की घटनाएं हो रही है। लिहाजा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना के दृष्टिगत रखते हुए संभावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 और 15 जुलाई को राज्य के समस्त विद्यालयों निजी एवं सरकारी एवं आंगनबाड़ी में शैक्षणिक संस्थान में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। लिहाजा उपरोक्त का अनुपालन करते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
Next Story





