उत्तराखंड

उत्तराखंड में आठ जून तक हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Gulabi Jagat
5 Jun 2022 9:22 AM GMT
उत्तराखंड में आठ जून तक हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
x
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आठ जून तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 2000 मीटर तक के स्थानों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास होगा।
अगले दो दिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसे लेकर यहां भी येलो अलर्ट है।
देहरादून में रविवार की शाम या देर रात को बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Next Story