उत्तराखंड

दो कारों की भिंडत में हरियाणा के युवक की हुई दर्दनाक मौत, 2 अन्य घायल

Admin Delhi 1
1 April 2023 7:22 AM GMT
दो कारों की भिंडत में हरियाणा के युवक की हुई दर्दनाक मौत, 2 अन्य घायल
x

रुड़की: सुबह सवेरे दो कारों की भिंडत में एक कार में सवार हरियाणा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के परिजनों को सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सवेरे ग्राम नगला इमरती के पास दो कारों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन चालक मौके से फरार होना बताया गया है। दूसरे वाहन में गंभीर घायल 3 लोगों को देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने योगेश उम्र 28 साल पुत्र जसवीर सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल विक्की पुत्र कृष्णा सिंह, सुमित पुत्र सुखबीर सिंह निवासी हरियाणा का इलाज रुड़की के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Next Story