उत्तराखंड

Haridwar: मोटापा कम करने के लिए योग शिविर का शुभारंभ

Admindelhi1
17 May 2026 7:11 PM IST
Haridwar: मोटापा कम करने के लिए योग शिविर का शुभारंभ
x
भारतीय योग संस्थान ने लगाया मोटापा निवारण शिविर

हरिद्वार: जिले के रोशनाबाद में स्थित भारतीय योग संस्थान के सामुदायिक केंद्र में रविवार सुबह पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन, गायत्री मंत्रोच्चार एवं मां सरस्वती वंदना के साथ किया।

इस माैके पर मुख्य अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि मोटापा आज की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि यहां 7 जनवरी 2025 से लगातार निशुल्क योग केंद्र संचालित किया जा रहा है।

शिविर की मुख्य रूप से ताड़ासन, सूक्ष्म क्रियाएं, नौकासन, लुढ़कन, सरपासन सहित विभिन्न योगासनों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक के रूप में जय ध्यानी, अर्चना, सुशीला, प्रीति, पूजा, मीरा थपलियाल, सुनीता, मीरा रावत सहित अन्य साधकों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रातः 7.30 बजे ध्यान, वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ योगाभ्यास का समापन हुआ।

इस शिविर का उद्देश्य मोटापे से जुड़ी जीवनशैली संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसमें प्रतिभागियों को दवाओं के बिना योग, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या के माध्यम से वजन नियंत्रण एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया जाएगा। शिविर में रोशनाबाद, शिवालिक नगर एवं जिला कारागार केंद्रों से लगभग 70 से अधिक साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री शिल्पी, कनिष्ठ अभियंता उरेड़ा द्वारा किया गया।

Next Story