
x
Haridwar हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और घटना के कारणों की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsHaridwarपत्नीहत्यापतिआत्महत्या Haridwarwifemurderhusbandsuicide जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





