उत्तराखंड
Haridwar : गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों की पलटी वाहन , एक बच्चे की मौत
Tara Tandi
15 March 2025 10:54 AM IST

x
Haridwar हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलट गया, जिससे एक 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शुक्रवार को पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में दिनभर होली खेलने के बाद मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए मैक्स वाहन में रवाना हुआ था। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सचिन कुमार के 11 वर्षीय बेटे देव की मौत हो गई। वहीं, सचिन की पत्नी वंदना, रामनिवास की पत्नी पूजा, मेघराज की पत्नी भूमेश, रविंद्र का 13 वर्षीय बेटा आदि और सोनू उर्फ आशीष घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भूमेश और आदि को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।
इस हादसे के बाद रानीमाजरा गांव में मातम का माहौल है। मृतक देव के घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज में हरसंभव मदद की मांग की है। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण होली खेलने के बाद रंग उतारने के लिए गंगा स्नान के लिए निकले थे, तभी रास्ते में वाहन पलटने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsHaridwar गंगा स्नानग्रामीणों पलटी वाहनएक बच्चे मौतHaridwar Ganga bathvillagers' vehicle overturnedone child diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





