उत्तराखंड

Haridwar: छह वर्षीय बच्ची की तलाश खत्म, 30 घंटे बाद नाले से मिला शव

Admindelhi1
9 Sept 2026 3:30 PM IST
Haridwar: छह वर्षीय बच्ची की तलाश खत्म, 30 घंटे बाद नाले से मिला शव
x
छह वर्षीय बच्ची के लिए चला सर्च ऑपरेशन, 30 घंटे बाद मिला शव

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले के तेज बहाव में बही छह वर्षीय बच्ची विधिका की करीब 30 घंटे बाद तलाश पूरी हो गई। बुधवार को रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार,सात सितंबर को रावली महदूद में दो बच्चियों के नाले में बहने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने सात वर्षीय हिमानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि उसकी छह वर्षीय बहन विधिका तेज बहाव में बह गई थी।

सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस टीम नाले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश कर रही थी। करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Story