
x
Haridwar हरिद्वार: पंजाब पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। लुधियाना की एक महिला ने महंत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को पंजाब के लुधियाना से पुलिस की एक टीम श्यामपुर थाना क्षेत्र में पहुंची। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश देकर महंत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे लेकर लुधियाना रवाना हो गई।
श्यामपुर पुलिस के मुताबिक लुधियाना निवासी एक महिला की एक साल पहले हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से मुलाकात हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह हवन करने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत ने महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करना शुरू कर दिया। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचा तो उसने महिला को बुलाया और कार में सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने लुधियाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की टीम गैर जमानती वारंट लेकर आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महंत को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। महंत की पहली पत्नी ने आवास पर किया हंगामा, तोड़फोड़ चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरि की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पहली पत्नी भी कई लोगों के साथ आवास पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी के साथ आए लोगों ने भी हंगामा किया और तोड़फोड़ की। पहली पत्नी के अलावा उनकी दूसरी पत्नी भी है।
पहली पत्नी का आरोप है कि उसका तलाक नहीं हुआ है। इसके बावजूद पति रोहित गिरि ने दूसरी पत्नी रख ली। अब महिला से छेड़छाड़ जैसे मामले में एक और गिरफ्तारी भी हुई है। मौके पर काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
TagsHaridwarचंडी देवीमंदिरमहंतपुलिसगिरफ्तारHaridwarChandi DevitempleMahantpolicearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





