उत्तराखंड

Haridwar News: चाइनीज मांझा बेच रहे तीन दुकानदार गिरफ्तार

Sarita
4 Feb 2025 11:56 AM IST
Haridwar News: चाइनीज मांझा बेच रहे तीन दुकानदार गिरफ्तार
x
Haridwar News: सिडकुल पुलिस ने अभियान चलाकर चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। तीन दुकानों पर मांझा बेचते हुए तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। मांझे के छह रोल जब्त कर दुकानदारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपी वंश निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल ब्रह्मपुरी रावली महदूद में एक आटा चक्की की दुकान पर मांझा बेचते हुए मिला।
उसके पास से मांझे के दो रोल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ब्रह्मपुरी में अपनी दुकान पर मांझा बेच रहे प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि पुलिस बूथ के पास रावली महदूद में भी छापेमारी की गई। जहां टीटू निवासी रावली महदूद एक राशन की दुकान पर चाइनीज मांझा बेचता हुआ मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि मांझे के कुल छह रोल बरामद हुए। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
Next Story