उत्तराखंड
Haridwar: पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बारिश, मैदानों में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान
Tara Tandi
12 Jun 2025 4:28 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली। सुबह चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। उधर, मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को झुलसा रही है।
वहीं, चमोली जनपद में कुजौं मेकोट क्षेत्र में भारी बारिश से कौंज पोथनी गांव को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई है। बारिश से सुबह से ही नदी घाटी में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम खराब है।
प्रदेश में मानसून आने में अभी देरी
पिछले करीब पांच दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। लेकिन, प्रदेश में मानसून आने में अभी और समय लगेगा। हालांकि विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक 16 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं मानसून भी 20 जून के बाद ही आने की संभावना है। हालांकि इससे पहले हल्की बूंदाबांदी से मौसम राहत भरा रहेगा।
TagsHaridwar पहाड़ी क्षेत्रोंझमाझम बारिशमैदानों चिलचिलाती धूपलोग परेशानHaridwar hilly areasheavy rainscorching sun in the plainspeople troubledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





