उत्तराखंड

Haridwar: हैंडीक्राफ्ट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sarita
23 Feb 2025 12:16 PM IST
Haridwar हरिद्वार: नगर थाना क्षेत्र में एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। जब अपर रोड स्थित एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में अचानक आग लग गई। अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे।बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि टीम को मौके पर भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story