उत्तराखंड

Haridwar: हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, उमड़ी आस्था की लहर

Sarita
13 April 2025 11:42 AM IST
Haridwar: हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, उमड़ी आस्था की लहर
x
Haridwar हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। बैसाखी स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। शनिवार रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्नान समाप्त होने तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिंह डोभाल ने रूट और पार्किंग स्थल तय कर प्लान का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं बैसाखी के चलते मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है। पूरे मेला क्षेत्र को 04 सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। बीडीएस और डॉग स्क्वॉड मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर लगातार मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ-साथ उत्साह और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल की कटाई से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, किसान और कृषि संस्कृति का भी प्रतीक है। यह लोक आस्था और समृद्धि का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए।
Next Story