उत्तराखंड

Haridwar Crime: लापता मासूम का शव मनसा देवी मंदिर सुरंग के पास मिला

Sarita
16 May 2025 12:52 PM IST
Haridwar Crime: लापता मासूम का शव मनसा देवी मंदिर सुरंग के पास मिला
x
Haridwar Crime: शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला इलाके से लापता चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची 13 मई से लापता थी। शुक्रवार सुबह उसका शव मनसा देवी मंदिर सुरंग के पास एक कोने में मिला। बच्ची के पिता ने उसकी तलाश करते हुए शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामले में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बच्ची के साथ किसी तरह की हैवानियत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिंह डोभाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध की पहचान हो गई है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story