उत्तराखंड

Haridwar : क्रेन से टकराई बस, कई घायल

Sarita
15 Oct 2025 6:47 AM IST
Haridwar :  क्रेन से टकराई बस, कई घायल
x
Haridwar हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेरी राजपुतान गाँव के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रोडवेज बस निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी क्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मेरठ डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की जा रही थी। रात करीब 10 बजे जैसे ही बस बढ़ेरी राजपुतान गाँव के पास पहुँची, सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के अंदर फंस गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। ड्राइवर को खिड़की तोड़कर बचाया गया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अंकुर शर्मा और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
Next Story