
x
Haridwar हरिद्वार: धर्मनगरी में पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का प्रयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। चाइनीज मांझे की वजह से लोग घायल हो रहे हैं। श्यामपुर में भी एक युवक काम से लौटते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी गर्दन पर गहरे घाव हो गए। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की गर्दन पर 42 टांके आए हैं। जानकारी के अनुसार सुमित (20) इब्राहिमपुर स्थित एक स्टोन क्रशर पर जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है।
वह अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान अचानक मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। जिससे उसकी गर्दन पर गहरे घाव हो गए। वहीं, मामला सामने आने के बाद अज्ञात पतंगबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध होने के बावजूद धर्मनगरी में इस पर रोक नहीं लग पा रही है। पतंगबाज भी चाइनीज मांझे का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।
TagsHaridwarचाइनीज मांझेचपेटबाइक सवारHaridwarChinese manjhacaughtbike riderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





