उत्तराखंड

Haridwar: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला,घायल

Sarita
12 Feb 2026 9:13 AM IST
Haridwar:  खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला,घायल
x
Haridwar हरिद्वार : हरिद्वार में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना सामने आई. यहां वन विभाग की हरिद्वार रेंज स्थित बिशनपुर कुंडी गांव के पास एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया. ग्रामीण अपने खेत से लौट रहा था, उसी दौरान उसके सामने विशालकाय हाथी आ धमका और अचानक हाथी ने ग्रामीण को उठाकर पटक दिया. हादसे में बुजुर्ग के पैर की हड्डियां टूट गई. घटना की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह, वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए|
Next Story