
x
Haridwar हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरी घाट पर गंग नहर में नहाते समय एक युवक अपने दोस्त से वीडियो बनवाने लगा और रेलिंग पार कर आगे चला गया। जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव में डूब गया। युवक का शव पुलिस ने पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम की है। जब विकास (40) पुत्र रामचंद्र निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी अपने दोस्तों प्रमोद कुमार, सागर, विवेक त्यागी निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर के साथ कार से हरिद्वार आए थे।
ये सभी यहां गोविंदपुरी घाट पर गंग नहर में नहाने के लिए पहुंचे थे। विकास नहाने के लिए गंग नहर में उतर गया और उसका दोस्त मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। इसी बीच रेलिंग पार कर वह आगे तैरने लगा। थोड़ी दूर पहुंचने पर वह पहले रेलिंग के करीब आया, लेकिन फिर पानी के बहाव में आ गया और चंद सेकेंड में डूब गया और लापता हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया।
TagsHaridwarगंगयुवकमौत HaridwarGangesyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





