
x
Haridwar हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस प्लांट के पीछे स्थित तिवारी फार्मा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, फैक्ट्री का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। फैक्ट्री से अचानक धुआं उठने लगा और आग तेजी से फैल गई, जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि दमकलकर्मियों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग आग के कारणों और नुकसान की विस्तृत जांच कर रहा है।
TagsHaridwarफैक्टरीआगलाखोंनुकसानHaridwarfactoryfirelosses worth lakhs. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





