
x
Haridwarहरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार को एक कार और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लक्सर मार्ग पर फेरूपुर गांव में हुआ हादसा इतना भीषण था कि अनियंत्रित कार से टकराने के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हरिद्वार के नगर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फेरूपुर निवासी कार चालक विकास कुमार, रुड़की निवासी चरण सिंह और लक्सर के नसीरपुर खुर्द के रहने वाले ई-रिक्शा चालक आस मुहम्मद के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद निवासी नीरज, बिहार के मोतिहारी निवासी रणजीत, हरिद्वार के दिव्यांशु और नैंसी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कार की तेज रफ्तार हादसे का कारण है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
TagsHaridwarकारई-रिक्शाटक्कर3 मौतअन्यघायल Haridwarcare-rickshawcollision3 deadothers injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





