
x
Haridwar हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दुखद खबर आ रही है। जहाँ एक 11 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। यह दुखद घटना खेलते समय हुई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में हुई। जहाँ एक 11 साल का मासूम खेलते समय तालाब में गिर गया। घटना के दौरान गाँव के लोगों में चीख-पुकार मच गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। उसके पेट और फेफड़ों में पानी भर जाने से वह बेहोश हो गया था।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चे को अस्पताल ले गई। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गाँव में मातम का माहौल है। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
TagsHaridwarमासूममौतपरिजनोंकोहराम Haridwarinnocentdeathfamilyuproar जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





