उत्तराखंड
Hardoi: बाइक से जा रहे युवक को रास्ते में बदमाशों ने पकड़ा मारपीट बांध कर फेंक दिया
Tara Tandi
8 Nov 2024 3:35 PM IST

x
Hardoi हरदोई: हरदोई क्षेत्र में बर्बता थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बाइक से जा रहे युवक को रास्तें में बदमाशों ने पकड़ लिया और उससे छीना झपटी करने लगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने युवक को नहर किनारे खींच ले गए और उसे वहीं बांध कर फेंक दिया। उसके पास से सारा कैश छीन कर पेट्रोल छिड़क कर बाइक में आग लगा दी।
पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। उसने फिलहाल चार आरोपियों को पकड़ लिया है। एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बताया गया है कि सुरसा थाने के बदरुद्दीन पूर निवासी विनोद कुमार गुरुवार की रात अपनी बाइक सै तुंदवल जा रहा था। उसी बीच रास्ते पड़ने वाली नहर के पास खड़े बदमाशों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। बदमाश विनोद को नहर के किनारे खींच ले गए, जहां उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह बंद करने के लिए उसमें कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद विनोद के पास से सारा कैश छीन लिया और फिर बाइक में आग लगा कर भाग निकले। शुक्रवार की सुबह जब कुछ राहगीर उधर से निकले और उन्होने जलती हुई बाइक और उससे कुछ दूरी पर बंधे पड़े युवक को देख कर उसके पास पहुंचे और यूपी-112 को कॉल की। सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने विनोद को सुरसा सीएचसी पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार का कहना है कि हर एक पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस की पकड़ में आने वाले आरोपियों में ज्ञान सिंह ,रामचरित, रामशरण और रामभजन बताए जा रहे है।
TagsHardoi बाइक जा रहे युवकरास्ते बदमाशोंपकड़ा मारपीट बांधफेंक दियाHardoi: Young man going on a bikemiscreants caught him on the waybeat himtied him up and threw him away.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





