उत्तराखंड
Hamirpur: कर्ज से दबे किसान ने की आत्महत्या, फसल बर्बाद होने से था परेशान
Tara Tandi
13 April 2025 6:24 PM IST

x
Hamirpur हमीरपुर । फसल का उत्पादन कम होने से बैंकों का कर्ज न चुकाने से परेशान वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली के कैंथा गांव निवासी किसान हरीसिंह (50) के पास करीब 20 बीघा जमीन थी। जिस पर खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
परिजनों ने बताया कि इस साल किसान ने अपने खेत में गेंहू, मटर और चना की फसल बोई थी। फसल का उत्पादन कम होने से वह परेशान रहने लगे थे। शनिवार को हरी सिंह ने खलिहान में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब हरी सिंह को फांसी पर लटकता देखा तो सनसनी फैल गई।
परिजनों का कहना था कि किसान हरी सिंह का बसेला स्थित बैंक का दो लाख का किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज था। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। पत्नी उर्मिला, मां सुखरानी, इकलौते पुत्र निखिल और भाई राकेश व अवधेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsHamirpur कर्ज दबे किसान आत्महत्याफसल बर्बाद परेशानHamirpur Debt-ridden farmers commit suicidecrops destroyedworriedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





