छत्तीसगढ़

महिला पटवारी के साथ कांग्रेस नेता ने किया दुर्व्यवहार, गिरफ्तारी कभी भी

Nilmani Pal
13 April 2025 5:21 PM IST
महिला पटवारी के साथ कांग्रेस नेता ने किया दुर्व्यवहार, गिरफ्तारी कभी भी
x
छग

राजनांदगांव। जिले के ग्राम धामनसरा में महिला पटवारी के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। जहां पर महिला पटवारी सुशासन तिहार के तहत ड्यूटी के दौरान जंगलेसर पहुंची थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता भागवत दास वैष्णव के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। कांग्रेस नेता ने पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। जिसके कारण विवाद हुआ।

दरअसल, मामला सुरगी चौकी क्षेत्र के ग्राम जंगलेसर का है। जहां 11 अप्रैल को महिला पटवारी ड्यूटी के लिए पहुंची थी, इसी बीच ग्राम धामनसरा निवासी भागवत दास वैष्णव किसी काम को लेकर पटवारी के पास पहुंचे। जहां पर कांग्रेस नेता की पटवारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की कांग्रेस नेता भगवत दास वैष्णव बदसलूकी पर उतर आए।

मामले में महिला पटवारी ने सुरगी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। सुरगी चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि, महिला पटवारी जो हल्का नंबर 55 में पदस्थ हैं, सुशासन तिहार के दौरान 11 अप्रैल को महिला पटवारी जंगलेश्वर पहुंची थी। इस दौरान धामनसरा निवासी भागवत दास वैष्णव के द्वारा ड्यूटी स्थल पर जाकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए, उनके साथ बदसलूकी की गई। जिसकी FIR सुरगी में दर्ज कर ली गई है।

Next Story