उत्तराखंड

Haldwani: महिला ने पति ससुर और ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप , मुकदमा दर्ज

Tara Tandi
24 Jan 2025 11:32 AM IST
Haldwani: महिला ने पति ससुर और ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप , मुकदमा दर्ज
x
Haldwani हल्द्वानी : एक महिला ने अपने पति, ससुर और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ससुराल छोड़ दिया। ससुराल से बात बिगड़ी तो वह पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका पति मुम्बई स्थित एक बड़ी कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि लाखों रुपये दान-दहेज देने के बावजूद ससुराली संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद पति व अन्य ससुराली उसे कम दहेज का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। घरेलू कामों पर उसे उलाहना दिया जाने लगा और मारपीट की जाने लगी। ससुर उसके कमरे में तांका-झांकी करता और बहाने से छेड़ने लगा। वह पति से शिकायत करती तो पति उसे स्थितियों से समझौता करने को कहता। आरोप है कि पति के भी अन्य महिलाओं से संबंध थे। उसने सारे जेवर कब्जा लिए और धोखे से उसके बैंक खाते से सारे पैसे निकाल लिए। सास ने उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की।
हालात बिगड़े तो वह अपने मायके आ गई, लेकिन जब ससुरालियों ने सुलह की कोशिश नहीं की तो वह पुलिस के पास पहुंची। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story