उत्तराखंड
Haldwani: पारिवारिक विवाद में महिला ने पति और ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा
Tara Tandi
2 Jun 2025 5:42 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दक्षिण गौजाजाली निवासी रानी गुप्ता ने बताया कि उनके पति भीम गुप्ता पुत्र अच्छे लाल गुप्ता सिउरी अमहट उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पिछले वर्ष मार्च में भीम की उनसे शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही उन्हें पति के प्रेम संबंध की जानकारी मिली।
पूछने पर पति ने पीटा और उनका गर्भपात हो गया। पति माफी मांग कर मायके से पत्नी को ले गया, लेकिन फिर उस पर अत्याचार किए जाने लगे। वह पुन: गर्भवती हुई और उसे फिर पीटा गया। आरोप है कि अब पति और ससुराली उसका बच्चा छीन लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
TagsHaldwani पारिवारिक विवादमहिला पतिससुरालियों दर्ज कराया मुकदमाHaldwani family disputewomanhusband and in-laws filed a caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





