उत्तराखंड

Haldwani: चोरी की वारदात पर कड़ी कार्रवाई, चौकी के पास से चोर गिरफ्तार

Tara Tandi
13 April 2025 4:34 PM IST
Haldwani: चोरी की वारदात पर कड़ी कार्रवाई, चौकी के पास से चोर गिरफ्तार
x
Haldwani हल्द्वानी : लॉक कर अपनी दुकान के पास खड़ी बुलेट बाइक को चोर उठा ले गया। चोर ने बुलेट का सौदा कर भी कर दिया था, लेकिन माल बिकने से ठीक पहले पुलिस ने शातिर को चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया।
मिर्जा कंपाउंड कलसिया पुल निवासी वासिफ खान पुत्र नाजिम रजा खान की पुल के पास दुकान है। दुकान से मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। वासिफ के मुताबिक 28 मार्च को उन्हें रामपुर जाना था। रात करीब 10 बजे अपनी बुलेट को दुकान के पास ही खड़ी कर वह चले गए। 11 अप्रैल को वह लौटे तो बुलेट चोरी हो चुकी थी। पड़ोसी दुकानदार का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता लगा कि बुलेट 28 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे चोरी कर ली गई।
काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी निशुतोष सिंह भण्डारी पुत्र मनोज सिंह भण्डारी को चोरगलिया बाईपास रोड से बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एसटीएच में एक व्यक्ति से बुलेट का सौदा भी कर लिया था।
Next Story