उत्तराखंड

Haldwani: बनभूलपुरा में समोसा खिलाने के बहाने बच्चे से किया कुकर्म,आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
3 July 2024 5:20 PM IST
Haldwani:  बनभूलपुरा में समोसा खिलाने के बहाने बच्चे से किया कुकर्म,आरोपी गिरफ्तार
x

Haldwaniहल्द्वानी । बनभूलपुरा में समोसा खिलाने के बहाने कूड़ा बीनने वाला बच्चे को घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा निवासी एक महिला घरों में काम कर अपने पांच बच्चों को पाल रही है। घटना के दिन महिला घरों में काम करने गई थी। उनका आठ साल का बेटा घर पर था। इस बीच कूड़ा बीनने वाला इंदिरानगर निवासी मो. जकी उनके घर आया और बेटे को समोसा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

इस बीच जकी ने बच्चे के साथ जबरन कुकर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने घर पहुंचकर बात मां को बताई। इसके बाद महिला मंगलवार को थाने पहुंची। थानाध्यक्ष के अनुसार मामला 30 जून से पहले का है। इसलिए आरोपी पर कुकर्म की पुरानी धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Next Story