
x
Haldwani हल्द्वानी : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में से खबर सामने आई है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल के पास अचानक आग लग गई। दरअसल, बुधवार को नैनीताल में सीएम धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के बाद जनता को संबोधन कर रहे थे। तभी परियोजना के ऊपर पहाड़ी इलाके के जंगल में अचानक आग लग गई।
जंगल में लगी आग की लपटें कार्यक्रम स्थल से साफ दिखाई देने लगीं। इस घटना से मौके पर मौजूद प्रशासनिक और वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना पर दमकल की टीम को मौके पर रवाना किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने जंगलों में लग रही आग को एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और आग की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
TagsHaldwaniमुख्यमंत्री धामीकार्यक्रमआगहड़कंपHaldwaniChief Minister Dhamieventfirepanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





