
x
Haldwani हल्द्वानी: तीन दिन के नवजात और मां को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर जा रहे किच्छा निवासी एक परिवार की कार एसटीएच से निकलते ही नहर में गिर गई। हादसे में शिशु समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह फायर स्टेशन के पास हुआ। बरा निवासी राकेश अपनी पत्नी रमा (27) को प्रसव के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ कार से घर के लिए निकले थे। एसटीएच से महज पांच सौ मीटर आगे फायर स्टेशन मोड़ पर कार बरसाती नहर में गिर गई।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। मशक्कत के बाद कार का दरवाजा खोला गया और रमा, पति राकेश (32), रमा की मां कमला (50), ननद नीतू (34), देवर रमेश (39), चालक श्यामलाल (45) और नवजात को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां नवजात के साथ ही राकेश, नीतू व कमला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चालक श्यामलाल, रमेश व रामा को भर्ती कर लिया गया।
Next Story





