उत्तराखंड

Haldwani: मशहूर कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sarita
10 Sept 2025 11:25 AM IST
Haldwani: मशहूर कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
x
Haldwani हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में देर रात भीषण आग लगने की घटना हुई। वहां स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात मीरा मार्ग पर हुई। जहां वैशाली एम्पोरियम नामक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। भीषण आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Next Story