उत्तराखंड
पूर्व सैनिक ने दबंगों पर लगाया गंभीर आरोप, बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया घर, पढ़ें पूरा मामला
Gulabi Jagat
5 Jun 2022 8:56 PM IST
x
पूर्व सैनिक ने दबंगों पर लगाया गंभीर आरोप
रुड़की: पूर्व सैनिक का आरोप है कि कुछ दबंगों ने उनके मकान पर बुलडोजर चलाकर उसमें रखा करीब 80 लाख रुपए का सामान नष्ट कर दिया है. साथ ही सेवानिवृत सैनिकों ने बताया कि दबंगों ने अब उस जमीन पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है. उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि पुलिस उल्टा उनके साथ ही मारपीट कर हवालात में बंद कर देती है.
सेवानिवृत सैनिक राजबीर सिंह ने कहा सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव में वह 2004 से मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे. इसके साथ ही बराबर की जमीन में डेयरी भी संचालित करते थे. कुछ दिनों पहले उक्त जमीन को अपना बताने वाले लोगों ने उनके घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया. इसके साथ ही उनके पुत्र का मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जिसके कारण मकान के अंदर रखा करीब 80 लाख रुपए का सामान भी मलबे में दबकर खत्म हो गया.रुड़की में पूर्व सैनिक ने दबंगों पर लगाये गंभीर आरोप,
इसके साथ ही उनकी डेयरी में बंधी 6 गायों को भी गायब कर दिया गया. आरोप है कि जब वह मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के पास गए तो किसी ने सुनवाई नहीं की. उन्होंने कहा मामले को लेकर वह न्यायालय में गए. लेकिन इसके बावजूद अब दबंगों ने उक्त भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया है.
जब वह फिर से पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट करते हुए हवालात में बंद कर दिया. उन्होंने कहा इस कारण वह कोर्ट की तारीख में भी नहीं जा पाए. उन्होंने कहा वह इस मामले को पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बता चुके हैं. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं करता. उन्होंने मांग की कि जब मामला न्यायालय में है तो फैसला वहीं से होना चाहिए. तब तक किसी का निर्माण उक्त भूमि पर न किया जाए.
Next Story





